विदाई समारोह आयोजित: बाल विद्या मंदिर में 12वीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई, फैजान व लक्ष्मीबारी बने बेस्ट स्टूडेंट

ललित चावला बिजौलिया | 06 Feb 2026

बाल विद्या मंदिर में 12वीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई, फैजान व लक्ष्मीबारी बने बेस्ट स्टूडेंट

बिजौलिया। स्थानीय उच्च माध्यमिक बाल विद्या मंदिर बिजौलिया में गुरुवार को 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्रनाथ ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रशासिका आकांक्षा शर्मा ने स्टाफ के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया तथा 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड मोहम्मद फैजान एवं लक्ष्मीबारी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक जाकिर हुसैन ने किया। कार्यक्रम में कुलदीप सनाढ्य अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति, एसबीईओ कन्हैया लाल शर्मा, निलेश सनाढ्य,शैतान प्रजापत, रमेश गुर्जर, सीआई लव तिवाड़ी, नरेश तंवर, कपिल विजय एवं बलवंत जैन उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp