मंडोलबांध में युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, : 30% झुलसा, बाइक को भी लगाई आग, गंभीर स्थिति में भीलवाड़ा रेफर

ललित चावला बिजौलिया | 06 Feb 2026

30% झुलसा, बाइक को भी लगाई आग, गंभीर स्थिति में भीलवाड़ा रेफर

बिजौलिया उपखंड क्षेत्र के मंडोलबांध गांव में शनिवार को एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में युवक करीब 30 प्रतिशत झुलस गया, जबकि उसकी बाइक भी जलकर खाक हो गई।
घायल युवक दिलीप (18) पुत्र प्रकाश बंजारा निवासी फतेहपुरा डाबी (बूंदी) को पहले बिजौलिया अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल भीलवाड़ा रेफर किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार युवक के हाथ, पैर व मुंह झुलसे हैं। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, फिलहाल किसी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

Share this news:
Facebook WhatsApp