बोर्ड परीक्षार्थियों का शुभकामना समारोह संपन्न: संस्कार भारती स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन
ललित चावला बिजौलिया | 06 Feb 2026
बिजौलिया। स्थानीय संस्कार भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज कक्षा 8, 10 एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं सहभोज के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के निदेशक आदर्श सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपरिवार के कुंवर मृत्युंजय सिंह ने की। मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर खंडेलवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सदाराम जी का खेड़ा सरपंच कैलाश चंद धाकड़ उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी ने दिया प्रेरणादायी उद्बोधन
बिजौलिया थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने RAS, IAS एवं MBBS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शर्मा ने दिया अनुशासन व संस्कार पर जोर
कांग्रेस के सीनियर नेता शक्तिनारायण शर्मा एवं पुरुषोत्तम मेडतिया ने छात्रों से अनुशासित जीवन अपनाने एवं संस्कारवान बनने का आह्वान किया। एसीबीईओ कन्हैया लाल शर्मा एवं मनोज गोधा ने भी अपने संबोधन में छात्रों को निरंतर परिश्रम करने की सीख दी।
छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांधा
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएं दिव्यांशी भट्ट, किस्मत बैरवा, निशा नायक, विद्वाशा सेन, प्रज्ज्वलित शाक्यवाल, रोशन एवं तनिष्का चौहान ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। संस्था निदेशक आदर्श सोनी एवं प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने अतिथियों का तिलक-माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंत में संस्थापक घनश्याम सोनी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विकास अधिकारी अशेष शर्मा, हर्षेंद्रा कुमारी, पूजा चन्द्रवाल, पायल लूनीवाल, रचना बहिन, गोपाल धाकड़, दिनेश वैष्णव, मानव तिवारी, एडवोकेट सुमित जोशी, सुनील सोनी, सुनील छीपा, गौरव शर्मा, पंकज जैन, सुनील शर्मा, यशवंत पुगलिया, मनीष धाकड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।