बिजौलिया में दिनदहाड़े घर में चोरी: ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले उड़े चोर, तालाब के पास चोरी की वारदात

ललित चावला बिजौलिया | 07 Feb 2026

ताले तोड़कर जेवरात व नकदी ले उड़े चोर, तालाब के पास चोरी की वारदात

अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण चुराए

बिजौलिया। कस्बे में तालाब के पास स्थित वार्ड नंबर 7 में शनिवार को दिनदहाड़े घर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाते हुए दो दरवाजों के ताले तोड़े और अलमारी में रखी सोने-चांदी की जूलरी व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। 

पीड़ित सलमान शाह ने बताया कि उनके घर में कुल तीन सदस्य रहते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी शादी में बाहर गई हुई थी और मां काम पर गई थी। दोपहर करीब 2 बजे वे घर पर खाना खाने के बाद कमरे और मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर काम पर चले गए थे। जब वे शाम को घर लौटे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। 

दिनदहाड़े चोरी की वारदात, लोगों में दहशत

चोरों ने मुख्य दरवाजे व कमरे के दरवाजे के ताले तोड़ दिए और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखा सारा सामान बाहर निकालकर बिखेर दिया। अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात तथा 20 से 25 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए गए। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।इस संबंध में एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की तस्दीक कर रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share this news:
Facebook WhatsApp