आरएसएस शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन: राणाजी का गुढ़ा में भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकली, झांकियां और अखाड़ा प्रदर्शन किया

ललित चावला बिजौलिया | 08 Feb 2026

राणाजी का गुढ़ा में हिंदू सम्मेलन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह

बिजौलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे हिन्दू सम्मेलनों की श्रृंखला के अंतर्गत उपखण्ड क्षेत्र के राणाजी का गुढ़ा कस्बे में रविवार को भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नन्हीं बालिकाओं ने धार्मिक गीतों पर दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

नन्हीं बालिकाओं ने धार्मिक गीतों पर दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

स्थानीय गोपाल बैरागी ने बताया कि शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ अखाड़ा दलों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान युवाओं ने भारत माता की जय के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और धार्मिक उत्साह से सराबोर हो गया। मार्ग में जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। हिन्दू सम्मेलन के दौरान नागाजी का बाग थडोद स्थित हनुमान मंदिर के महंत रामप्रिय दास ने धर्ममय उद्बोधन दिया। उन्होंने अपने संबोधन में हिन्दू समाज की एकता, संस्कारों के संरक्षण और सामाजिक समरसता पर बल दिया। कार्यक्रम में धार्मिक गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।

मंचासीन अतिथिगण का स्वागत करते हुए

मंचासीन अतिथिगण का स्वागत करते हुए

इस आयोजन में सकल हिन्दू समाज राणाजी का गुढ़ा मण्डल के साथ ही चम्पापुर, उम्मेदपुरा, सूरज विलास, दानपुरा, रेसुन्दा, आंट, मैरुपुरा, काली घाटी, झालों का डूंडा, आंटी, भगवानपुरा सहित आसपास के अनेक गांवों के ग्रामीणों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।

डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए। शोभायात्रा में शामिल हुई महिलाएं

डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए। शोभायात्रा में शामिल हुई महिलाएं

हैरतअंगेज अखाड़ा प्रदर्शन ने सबका मन मोह लिया

हैरतअंगेज अखाड़ा प्रदर्शन ने सबका मन मोह लिया

Share this news:
Facebook WhatsApp