मदरसा शाह कलंदरिया कार्यक्रम: बिजौलिया मदरसा शाह कलंदरिया में पेश इमाम जाकिर हुसैन का इस्तकबाल, 21 हजार का नजराना भेंट

ललित चावला बिजौलिया | 16 Mar 2026

 बिजौलिया मदरसा शाह कलंदरिया में पेश इमाम जाकिर हुसैन का इस्तकबाल, 21 हजार का नजराना भेंट

बिजौलिया। कस्बे के मदरसा शाह कलंदरिया में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर पेश इमाम जाकिर हुसैन का सम्मानपूर्वक इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम में मदरसा कमेटी के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया तथा 21 हजार रुपये का नजराना भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान कमेटी के सदर हाजी सत्तार फौजदार, सेक्रेटरी सद्दाम हुसैन शाह, खजांची अनवर हुसैन और सरपरस्त हाजी मुख्तियार भाई ने संयुक्त रूप से पेश इमाम जाकिर हुसैन को 21 हजार रुपये का नजराना पेश किया। इस अवसर पर छोटी मस्जिद के पेश इमाम केसर राजा को भी नजराना देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अख्तर भाई (ट्रांसपोर्ट वाले), नीसार कुरैशी, हाजी अकरम लोहार, शाहिद हुसैन टेलर, सद्दाम शाह, साबिर शाह, हाजी रुस्तम, हबीबुर रहमान, परवेज आलम और इमरान हुसैन सहित समाज के अनेक लोग शामिल हुए।

Share this news:
Facebook WhatsApp