बगैरवाल समाज के केंद्रीय चुनाव कोटा में सम्पन्न: बिजौलिया के नरेंद्र जैन महामंत्री और मुकेश धनोपिया संयुक्त मंत्री निर्विरोध निर्वाचित
ललित चावला बिजौलिया | 16 Mar 2026
बिजौलिया। अखिल भारतवर्षीय समग्र दिगंबर जैन बगैरवाल सामाजिक संस्था के केंद्रीय पदाधिकारियों के चुनाव कोटा में सोमवार को सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में हाड़ौती, मेवाड़, मालवा और जयपुर सहित विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
चुनाव में बिजौलिया के नरेंद्र कुमार जैन को केंद्रीय महामंत्री तथा मुकेश धनोपिया को संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं सुरेश चंद्र हरसोरा (कोटा) को संस्था का अध्यक्ष चुना गया तथा महावीर धनोपिया (बूंदी) को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई और समाज के प्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस चुनाव प्रक्रिया में बूंदी, कोटा, हाड़ौती, मेवाड़, मालवा और जयपुर प्रांतों से कुल 73 केंद्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर.के. जैन के निर्देशन में संपन्न हुआ।
चुनाव के पश्चात नवनिर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कोटा प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र जैन, बूंदी अध्यक्ष भीमराज जैन, मेवाड़ प्रांत अध्यक्ष कल्याणमल धनोपिया, जयपुर प्रांत अध्यक्ष अनिल हरसोरा, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन, पूर्व मंत्री नरेश सुरलाया तथा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष भगवतीलाल मोहिवाल सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।