अंबेडकर जयंती पर बिजौलिया में रक्तदान शिविर कल: सुबह 8 से शाम 5 बजे तक राजभवानी वाटिका में होगा आयोजन

ललित चावला बिजौलिया | 07 Apr 2026

सुबह 8 से शाम 5 बजे तक राजभवानी वाटिका में होगा आयोजन

बिजौलिया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बुधवार को कस्बे में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।  रक्तदान जागरूकता पखवाड़े के तहत कल राज भवानी वाटिका में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी, भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जिसके संरक्षक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामलाल जाट के निर्देशन में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में रक्तदाता भाग लेकर रक्तदान करेंगे।

सोसाइटी सदस्य तूफान यादव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विशेष रूप से युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे इस महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम में भीलवाड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व प्रधान कैलाश मीणा, प्रदीप कुमार सिंह, प्रद्युम्न सिंह राणावत (हैप्पी बन्ना) सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Share this news:
Facebook WhatsApp