फीस व बस किराया बढ़ोतरी पर विवाद : अभिभावकों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

ललित चावला बिजौलिया | 08 Apr 2026

अभिभावकों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

बिजौलिया। कस्बे में स्थित एवीएस स्कूल द्वारा सत्र 2026-27 में फीस और बस किराए में भारी बढ़ोतरी के विरोध में अभिभावकों ने उपखंड मजिस्ट्रेट को आज ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का आरोप है कि बस किराया 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 8,500 रुपए कर दिया गया है, जो अनुचित है। साथ ही स्कूल फीस में भी 30-40 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है, जो राजस्थान विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम, 2016 के नियमों के खिलाफ है।

ज्ञापन में यूनिफॉर्म व किताबें एक ही विक्रेता से खरीदने का दबाव और महंगी निजी प्रकाशकों की पुस्तकें थोपने का भी आरोप लगाया गया है। अभिभावकों ने बढ़ी हुई फीस पर रोक लगाकर जांच करने और पुराने शुल्क पर ही प्रवेश देने की मांग की है। स्कूल के पेरेंट्स ने एक मांग पत्र स्कूल प्रशासन को भी दिया है।

Share this news:
Facebook WhatsApp