BREAKING NEWS बेरीसाल फोरलेन पर हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजौलिया के युवक की दर्दनाक मौत
ललित चावला बिजौलिया | 16 Jun 2026
बिजौलिया। बेरीसाल फोरलेन पर आज शाम 8:30 बजे हुए सड़क हादसे में बिजौलिया निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बिजौलिया निवासी आशीष शर्मा (40) पुत्र कन्हैया लाल शर्मा की जान चली गई।
हेड कांस्टेबल राजू गुर्जर ने बताया कि बिजौलिया निवासी आशीष शर्मा (अंतिम) बाइक से बेरीसाल स्थित शनि मंदिर के सामने हाइवे पर घायल अवस्था में मिले। राहगीरों से सूचना मिलने पर उन्हें एंबुलेंस की सहायता से बिजौलिया अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी बाइक फोरलेन कट पर डिवाइडर पर मिली।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद आशीष को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर अंसार खान ने बताया कि जब घायल को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। शव को अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया है।। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर फैल गई और हॉस्पिटल के बाहर काफी संख्या में लोग इकट्ठे होने लगे।