शहरी सेवा शिविर : 15 फ्री पट्टों का वितरण, लाभार्थियों के चेहरे खिले

ललित चावला बिजौलिया | 17 Jun 2026

15 फ्री पट्टों का वितरण, लाभार्थियों के चेहरे खिले

बिजौलिया। नगर पालिका बिजौलिया द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 में सोमवार को सांसद दामोदर अग्रवाल एवं मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल की मौजूदगी में 15 फ्री पट्टों का वितरण किया गया। वर्षों से स्वामित्व अधिकार का इंतजार कर रहे लाभार्थियों को पट्टे मिलने पर खुशी नजर आई।

शिविर में भूमि एवं पट्टा प्रकरण, भवन निर्माण स्वीकृति, जन्म-मृत्यु पंजीयन, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न नागरिक सेवाओं से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान किया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल ने बताया कि शिविर में 11 भवन निर्माण संबंधी दस्तावेज एवं 3 अन्य प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आगामी दिनों में भी शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।

Share this news:
Facebook WhatsApp