श्री सीमंधर जिनालय में श्रुत पंचमी महापर्व: तत्वार्थ सूत्र मंडल विधान के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ

ललित चावला बिजौलिया | 17 Jun 2026

तत्वार्थ सूत्र मंडल विधान के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ

बिजौलिया। श्री सीमंधर जिनालय में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पांच दिवसीय श्रुत पंचमी महापर्व के तहत तीसरे दिन  आज श्री तत्वार्थ सूत्र मंडल विधान का आयोजन धार्मिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम पंडित देवेंद्र कुमार के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।

इस अवसर पर सुबह जिनेंद्र अभिषेक, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने सीडी प्रवचन एवं धार्मिक कक्षाओं का लाभ लिया। दिन में श्री तत्वार्थ सूत्र मंडल विधान विधि-विधान से संपन्न हुआ। विधान के कर्ता संदीप कुमार बगड़ा परिवार रहे, जबकि जिनवाणी विराजमान करने का सौभाग्य प्रकाश चंद एवं पंकज कुमार सेठिया परिवार को प्राप्त हुआ। शाम को जिनेंद्र भक्ति, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विशेष विधान कर्ता एवं सहयोगी के रूप में शैलेश भाई तलोद, अशोक कुमार लुहाड़िया मंगलायतन, सुनील कुमार धवल भोपाल, अनिल कुमार धवल भोपाल,  प्रणय जैन उज्जैन एवं समर्थ जैन भोपाल सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। पांच दिवसीय आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मावलंबी भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Share this news:
Facebook WhatsApp