चांद जी की खेड़ी में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन: 10 पट्टे बांटे, 19 नामांतरण सहित दर्जनों राजस्व प्रकरणों का हुआ निस्तारण

ललित चावला बिजौलिया | 19 Jun 2026

10 पट्टे बांटे, 19 नामांतरण सहित दर्जनों राजस्व प्रकरणों का हुआ निस्तारण

बिजौलिया। जनकल्याण शिविर अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत चांद जी की खेड़ी में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक गोपाल लाल शर्मा 

शिविर में पंचायत राज विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के तहत 10 पट्टे एवं प्रॉपर्टी पार्सल वितरित किए गए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवास की चाबी नंदकिशोर कंजर चीताबड़ा को सौंपी गई। राजस्व विभाग द्वारा शिविर में नामांतरण के 19, रास्ता खुलासा के 4, पत्थर गड़ी एवं सीमा ज्ञान के 5, सामलाती बंटवारे के 1 तथा नाम शुद्धिकरण के 6 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान 30 वर्षों से लंबित नाम शुद्धिकरण के बाद मोजिया का नाम बदलकर मौजीराम किया गया। मौजीराम ने शिविर की सराहना करते हुए अधिकारियों का आभार जताया।

ग्राम सेवा सहकारी समिति चांद जी की खेड़ी की ओर से अल्पकालिक फसल ऋण योजना के तहत माइक्रो एटीएम के माध्यम से तीन काश्तकारों को ऋण वितरण किया गया। अन्य विभागों के प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण किया गया।इस अवसर पर विधायक गोपाल लाल शर्मा ने खाद की कालाबाजारी की शिकायतों को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिविर में शिविर प्रभारी रामेश्वर बेरवा एवं तहसीलदार ललित कुमार डीडवानिया, प्रशासक मोहनलाल धाकड़, सह शिविर प्रभारी सुरेश शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी बंशीलाल कुम्हार, राजेश बैरागी सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp