राहुल गांधी के जन्मदिन पर गौ सेवा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौशाला में बीमार गायों को डाला हरा चारा
ललित चावला बिजौलिया | 20 Jun 2026
बिजौलिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को बिजौलिया ब्लॉक ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष संजय मालवीय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निष्काम गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की। इस दौरान बीमार गायों को हरा चारा खिलाकर राहुल गांधी के दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक संगठन महामंत्री शक्ति नारायण शर्मा, सत्यनारायण मेवाड़ा, कमलेश सेन, तूफान यादव, जसवंत सोलंकी, शोभा टांक, कुंज बिहारी मेहर, पंकज धाकड़, हेमंत भदोरिया, सतार फौजदार, शिव मेघवंशी, कमल नायक, अर्जुन तांगड़, जाईद मुल्तानी, पप्पू पुरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और निष्काम गौशाला के आदित्य गौड़, सत्तू कोली, सार्थक एवं विजय पहलवान सहित गौशाला कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।