पुलिस की धरपकड़ : ढाई साल से फरार डोडा चूरा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
ललित चावला बिजौलिया | 20 Jun 2026
बिजौलिया। वर्ष 2023 में दर्ज 194 किलोग्राम डोडा चूरा तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी को बिजौलिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर सूचना से भागचंद खारोल निवासी नागोला थाना भिनाय, जिला अजमेर को पकड़ा गया। मामले में पूर्व में तीन आरोपियों की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि यह आरोपी घटना के बाद से फरार था।