धार्मिक आयोजन: विंध्यवासिनी माता की विशेष पूजा आराधना,, हवन के बाद बांटी प्रसादी
ललित चावला बिजौलिया | 20 Jun 2026
बिजौलिया। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी के अवसर पर शनिवार को विंध्यवासिनी माताजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यह विशेष पूजा दिवस वर्ष में एक बार आने के कारण श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ माता की आराधना की।
इस अवसर पर मंदिर में फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
इस दौरान संस्थान अध्यक्ष छीतर लाल कुम्हार, कोषाध्यक्ष शक्ति नारायण शर्मा, बाल मुकुंद गॉड, गोपाल सोनी, कैलाश गॉड, गोविंद पाराशर, कैलाश तेली, मोहन मालवीय, बाबू नायक, सुनील विजय, मुकेश तिवारी, नाथू अहीर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।