प्रजापति समाज का 30वां ध्वजारोहण महोत्सव : 2027 में होगा द्वितीय राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह
ललित चावला बिजौलिया | 27 Jun 2026
भीलवाड़ा (रायपुर)। प्रजापति महासभा मेवाड़ मदारिया वोराट बदनोरा स्थित श्री श्रीयादे देवी मंदिर संस्था झड़ोल में शनिवार को 30वां वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था की ओर से आगामी वर्ष 2027 में द्वितीय राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह आयोजन की घोषणा की गई, जिसका उपस्थित समाजजनों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
संस्था सचिव बंसीलाल कुम्हार खेमाना ने बताया कि महोत्सव के तहत रात्रि में श्री श्रीयादे माता मंदिर पर विधि-विधान से अभिषेक, आकर्षक श्रृंगार एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न मंदिर मंडलों के अध्यक्ष, कार्यकारिणी पदाधिकारी, कर्मचारीगण एवं वरिष्ठ समाजजनों का स्थानीय कार्यकारिणी की ओर से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अध्यक्ष नवीन कुमार प्रजापति ने वर्ष 2027 में द्वितीय राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित समाजबंधुओं ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन के लिए भामाशाहों द्वारा प्रारंभिक रूप से करीब 16 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की गई। घोषणा के बाद समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। नव चयनित अग्निवीर प्रकाश बाबूलाल प्रजापति कोलाखेड़ा तथा एमबीबीएस में चयनित कविता बंसीलाल प्रजापति खेमाना को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
ध्वजारोहण महोत्सव के समापन अवसर पर स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। इस मौके पर देवीलाल प्रजापत जीतावास (पूर्व अध्यक्ष मातृकुंडिया), लहरीलाल प्रजापत अध्यक्ष चारभुजा, कालूलाल प्रजापत पूर्व अध्यक्ष सूरत, मांगीलाल प्रजापत अध्यक्ष बड़ौदा, रोशनलाल प्रजापत, नारूलाल प्रजापत, प्यारचंद प्रजापत, धन्नालाल प्रजापत, संरक्षक रतनलाल प्रजापत, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रजापत, कैलाश प्रजापत, सागर प्रजापत, हरलाल प्रजापत संगठन मंत्री, नारायणलाल प्रजापत सह सचिव, दिनेश प्रजापत चिकित्सा मंत्री, भेरूलाल प्रजापत पूर्व कोषाध्यक्ष, तुलसीराम प्रजापत, भूरालाल प्रजापत, उदयलाल प्रजापत, नेनूराम प्रजापत, जीवन प्रजापत, रंगलाल प्रजापत, नेनचंद प्रजापत सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाजजन मौजूद रहे।