बिजौलिया जमीदोज स्कूल निर्माण मामला: कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से मांगी वित्तीय स्वीकृति, 2.64 करोड़ जारी करने की मांग

ललित चावला बिजौलिया | 27 Jun 2026

कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से मांगी वित्तीय स्वीकृति, 2.64 करोड़ जारी करने की मांग

बिजौलिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री शक्ति नारायण शर्मा ने जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर तेजाजी चौक स्थित जमीदोज स्कूल भवन निर्माण के लिए लंबित 2 करोड़ 64 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जल्द जारी करने की मांग की है।

प्रशासनिक स्वीकृति के बाद भी अटका निर्माण कार्य

शर्मा ने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है, लेकिन वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने से कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 में कलेक्टर की जनसुनवाई में भी यह मामला उठाया गया था।

डीएमएफटी बैठक में स्वीकृति का मिला था आश्वासन

उन्होंने बताया कि समसा के सहायक अभियंता सुरेश लोधी ने जनवरी 2026 में बिजौलिया पहुंचकर जल्द वित्तीय स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन छह माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। शर्मा ने कलेक्टर से विद्यार्थियों के हित में शीघ्र स्वीकृति जारी कराने की मांग की है।

Share this news:
Facebook WhatsApp