बिजौलिया रावणा राजपूत समाज का संगठन विस्तार: राजेंद्र सिंह तंवर बने बिजौलियां तहसील अध्यक्ष

ललित चावला बिजौलिया | 29 Jun 2026

राजेंद्र सिंह तंवर बने बिजौलियां तहसील अध्यक्ष

बिजौलियां। सीताकुंड महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को रावणा राजपूत समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बिजौलियां तहसील अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से बिजौलिया निवासी राजेंद्र सिंह तंवर को रावणा राजपूत समाज का बिजौलिया तहसील अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव के दौरान नरेंद्र सिंह गुढ़ा जिला अध्यक्ष एवं बिजौलियां नगर अध्यक्ष संजय सिंह चौहान की मौजूदगी रही। समाजजनों ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तंवर का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

बैठक में उपस्थित समाज के समाज के लोग

बैठक में उपस्थित समाज के समाज के लोग

बैठक में वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विचार रखे। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष तंवर ने समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने और सभी समाजजनों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए

नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए

इस अवसर पर भंवर सिंह, भानुप्रताप सिंह, मिठू सिंह, विक्रम सिंह, बाबू सिंह, धर्म सिंह पंवार, घनश्याम सिंह कानावत, अमर सिंह राणावत, शंभू सिंह शक्तावत, माधव सिंह तंवर, मुकेश सिंह सांखला, धर्म सिंह कानावत, अर्जुन सिंह धनवाड़ा, राधेश्याम सिंह रामपुरिया, सोराज सिंह माल का खेड़ा, मांगीलाल भोपतपुर, सोनू सिंह कांस्या, दुर्गा सिंह जलिन्द्री, रामसिंह माल का खेड़ा, शिवराज सिंह नयानगर सहित राणा जी का गुढ़ा, कास्या, भोपतपुरा, खेराड़िया, माल का खेड़ा, धनवाड़ा, मांगटला, दलसिंह जी का खेड़ा, जलिन्द्री और रामपुरिया क्षेत्र से आए समाजबंधु मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp