गुर्जरगौड ब्राह्मण महासभा शिक्षा प्रकोष्ठ मे पदाधिकारी मनोनीत: शर्मा बने सचिव, गुरुजी संयोजक व जोशी सदस्य

ललित चावला बिजौलिया | 02 Jul 2026

शर्मा बने सचिव, गुरुजी संयोजक व जोशी सदस्य

बिजौलियां।अखिल भारतवर्षीय जीसी श्री गुर्जरगौड ब्राह्मण महासभा में बिजौलियां निवासी भवानी शंकर शर्मा को  शिक्षा प्रकोष्ठ के सचिव ,रमेश गुरुजी को संयोजक व शांतिलाल जोशी को  सदस्य मनोनीत किया गया।महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी द्वारा तीनों नव दायित्ववान पदाधिकारियों  से संगठन के उद्देश्यों एवं गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने, महासभा कार्यालय एवं कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित करने,
संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान करने,महासभा की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार एवं विस्तार करने,महासभा द्वारा आयोजित  कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने  की अपेक्षा जताई गई।

Share this news:
Facebook WhatsApp