मेनाल झरने से कूदकर रिटायर्ड पुरातत्व कर्मी ने दी जान: 150 फीट गहरी खाई से निकाला गया शव

ललित चावला बिजौलिया | 05 Jul 2026

150 फीट गहरी खाई से निकाला गया शव

बिजौलिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध मेनाल झरने पर शनिवार रात एक रिटायर्ड पुरातत्व विभाग कर्मी ने 150 फीट ऊंचे झरने से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उनका शव झरने के नीचे चट्टानों पर मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक बाबूलाल (65) पुत्र उदयलाल हरिजन मूल रूप से चित्तौड़गढ़ के निवासी थे। वे पुरातत्व विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले कुछ वर्षों से मेनाल में ही रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे बाबूलाल मेनाल झरने के पास पहुंचे और वहां से कुंड में छलांग लगा दी। करीब 150 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने के दौरान वे चट्टानों से टकरा गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेगूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस की टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news:
Facebook WhatsApp