थड़ोदा के जंगल में सड़क किनारे दिखा लेपर्ड: राहगीर ने मोबाइल में कैद किया वीडियो

ललित चावला बिजौलिया | 07 Jul 2026

राहगीर ने मोबाइल में कैद किया वीडियो

बिजौलिया। थड़ोदा के घने जंगल क्षेत्र में सोमवार रात एक  लेपर्ड की मौजूदगी देखने को मिली। सड़क किनारे बने पत्थर की चारदीवारी पर बैठे लेपर्ड को देखकर कुछ देर के लिए कार में  बैठा राहगीर भी चौंक गया। इस दौरान उसने अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया।

प्रत्यक्षदर्शी गिरीश ने बताया कि वह बीती रात अपनी कार से थड़ोदा से बिजौलिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सड़क के किनारे बनी पत्थर की चारदीवारी पर एक लेपर्ड बैठा दिखाई दिया। लेपर्ड कुछ सेकंड तक वहीं बैठा रहा और वाहन की रोशनी पड़ने के बाद धीरे-धीरे जंगल की ओर चला गया। इस दौरान उन्होंने मोबाइल से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

घटना की जानकारी के बाद वन विभाग ने क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। बता दें कि थड़ोदा क्षेत्र भड़क के घने जंगलों से घिरा हुआ है और यहां पहले भी कई बार लेपर्ड की साइटिंग हो चुकी है। करीब एक वर्ष पूर्व इसी इलाके में एक मादा लेपर्ड अपने दो शावकों के साथ देखी गई थी।

Share this news:
Facebook WhatsApp