पर्यावरण संरक्षण : सेवा सप्ताह के तहत वीर बजरंग अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

ललित चावला बिजौलिया | 07 Jul 2026

सेवा सप्ताह के तहत वीर बजरंग अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

बिजौलिया। सेवा सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल प्रखंड बिजौलिया के श्री वीर बजरंग अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने बूंदी रोड स्थित लाला की देवरी महादेव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण किया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई करने के बाद रविवार को पीपल, नीम, गुलमोहर, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे लगाए।

वीर बजरंग अखाड़े के व्यवस्थापक वरदान नायक ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में विहिप प्रखंड मंत्री दीपक गौड़, चंदन राजपूत, डोली धोबी, सुमित चौहान, डोली राजपूत, पायल माली, एकता माली, मोनिका मीणा, तानिया लुहार, दिव्यशी लुहार, जिगर मीणा, केशव माली, प्रीतम माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp