अधिवक्ता पर हमला : गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

ललित चावला बिजौलिया | 07 Jul 2026

गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बिजौलिया। न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ता शराफत हुसैन पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बार एसोसिएशन, बिजौलिया के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आंशिक धरना देकर घटना के प्रति अपना विरोध भी दर्ज कराया।

ज्ञापन में बताया गया कि बीती 3 जुलाई को मांडलगढ़ न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ता शराफत हुसैन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मामले में पुलिस थाना माण्डलगढ़ में प्रकरण दर्ज है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायालय परिसर के बाहर इस प्रकार की घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। साथ ही यह अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय है। 

इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश धाकड़, लक्ष्मी लाल सुराणा, निर्मल कुमार जोशी, घनश्याम लाल धाकड़, मुकेश धाकड़, सुमित जोशी, अनिल कुमार धाकड़, जसवंत सिंह सोलंकी, सुनील कुमार जोशी, प्रदीप कुमार शर्मा, राजू लाल धाकड़, मनीष धाकड़, नरेश सिंह तंवर, गौरव शर्मा, पंकज धाकड़, सुनील धाकड़, हितेश धाभाई, अभय मेवाड़ा, शिवलाल धाकड़, संजय धाकड़, बिठल तिवारी, रजत सेठिया, रतन सिंह चुंडावत, मनोज बंजारा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp