BREAKING NEWS बिजौलिया पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी कार्यालय से जारी हुई तबादला सूची

ललित चावला बिजौलिया | 11 Jul 2026

एसपी कार्यालय से जारी हुई तबादला सूची

बिजौलिया। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार देर रात जारी पुलिस तबादला सूची में बिजौलिया पुलिस थाना क्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया गया है। 

तबादला आदेशों के तहत बिजौलिया थाने में पदस्थापित एएसआई, हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबलों का जिले के विभिन्न पुलिस थानों और चौकियों में स्थानांतरण किया गया है। वहीं जिले के अन्य थानों एवं चौकियों से पुलिसकर्मियों की बिजौलिया थाने में भी नियुक्ति की गई है। 

एसएचओ स्वागत पांड्या ने बताया कि जारी आदेशों के अनुसार कास्या चौकी में पदस्थ एएसआई नरेश कुमार का स्थानांतरण लाडपुरा (मांडलगढ़) किया गया है। बिजौलिया थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को कास्या चौकी, हेड कांस्टेबल राजू को भोपतपुरा चौकी, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश को मंगरोप तथा हेड कांस्टेबल रामसिंह को भीमगंज थाने भेजा गया है। वहीं  एएसआई हरिसिंह का बीगोद और एएसआई विजय सिंह का मांडल थाने में ट्रांसफर हुआ है।

इसी प्रकार बिजौलिया थाने से कांस्टेबल दलवीर का तबादला जहाजपुर, कांस्टेबल राजवीर का सुभाषनगर, कांस्टेबल लोकेश कुमार का पुलिस लाइन तथा कांस्टेबल अनिल का मांडलगढ़ किया गया है। इसके अलावा कालिका यूनिट से कांस्टेबल साइना बानू शोरगर को कोतवाली थाना तथा भोपतपुरा चौकी से कांस्टेबल धनराज को शाहपुरा स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन पदस्थापन स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this news:
Facebook WhatsApp