चरागाह भूमि पर धड़ल्ले से अवैध खनन: माइनिंग विभाग की कार्रवाई में पोकलेन जब्त, आरोपी फरार

ललित चावला बिजौलिया | 14 Jul 2026

माइनिंग विभाग की कार्रवाई में पोकलेन जब्त, आरोपी फरार

बिजौलिया। क्षेत्र के सलवटिया गांव में चरागाह भूमि पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर माइनिंग विभाग की टीम ने रविवार देर रात मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम को देखते ही अवैध खनन में लगे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। विभाग ने मौके से एक टाटा हिटाची पोकलेन को जब्त कर करवाई शुरू की है।

माइनिंग फोरमैन गिरिराज मीणा ने बताया कि सलवटिया गांव की चरागाह भूमि पर भारी मशीनों के माध्यम से सेंड स्टोन का अवैध खनन किया जा रहा था। मौके पर निरीक्षण के दौरान अवैध खनन के गहरे पिट मिले, जिससे लंबे समय से अवैध खनन किए जाने की पुष्टि होती है।

कार्रवाई के दौरान विभाग ने मौके से खनन में प्रयुक्त एक पोकलेन मशीन जब्त कर ली। हालांकि चालक और अन्य खननकर्ता टीम के पहुंचने से पहले ही अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। विभाग ने मौके का पंचनामा तैयार कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आगे की करवाई शुरू की है। फोरमैन मीणा का कहना है कि मकरावदा, बेंगू तहसील के ओमप्रकाश मेघवाल के खिलाफ पंचनामा बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। अवैध खनन में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share this news:
Facebook WhatsApp