दिनदहाड़े बाइक चोरी : सब्जी मंडी से 10 मिनट में चोरी हुई बाइक, 7 दिनों में 3 बाइक चोरी

ललित चावला बिजौलिया | 24 Jul 2026

सब्जी मंडी से 10 मिनट में चोरी हुई बाइक, 7 दिनों में 3 बाइक चोरी

बिजौलिया। कस्बे की सब्जी मंडी से दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बिजौलिया थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित बिजौलिया निवासी दिनेश कुमार प्रजापत पुत्र मदनलाल प्रजापत ने बताया कि उसके पिता के नाम पंजीकृत हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल RJ 06 YS 9356 को उसने आज सुबह करीब 8:30 बजे सब्जी मंडी परिसर में खड़ा किया था। बाइक का हैंडल लॉक लगाया हुआ था।

वह करीब 10 मिनट के लिए पास स्थित गोदाम गया था। लौटकर आया तो मोटरसाइकिल गायब मिली। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कारवाई की मांग की है। कर चोरी गई बाइक बरामद करने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि सात दिनों पूर्व प्रगति नगर से भी दो बाइक चोरी ही थी।

Share this news:
Facebook WhatsApp