NEET पेपर लीक मामले में बिजौलिया कांग्रेस का प्रदर्शन: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
ललित चावला बिजौलिया | 25 Jul 2026
बिजौलिया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामलाल जाट के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिजौलिया के तत्वावधान में तेजाजी चौक पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित रूप से 150 से अधिक पेपर लीक के मामलों ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने इन मामलों में जिम्मेदारी तय करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की भी मांग की।
कार्यक्रम में बिजौलिया मंडल अध्यक्ष अनिल राव, रामफूल धाकड़, अंकित तिवारी, सत्यनारायण शर्मा, गोपाल शर्मा, जगदीश सांखला, राहुल सेठिया, कुंज बिहारी मैहर, विक्रम सोनी, रामेश्वर सेन, संजय मालवीय, विजेश धाकड़, घनश्याम धाकड़, मुकेश खटीक, रणजीत कानावत, दीपक मीणा, छीतर प्रजापत, प्रदीप शर्मा, राजेश पुरोहित, जसवंत सोलंकी, गोपाल राव, किशन खटीक, सत्तार फौजदार, घनश्याम राजपूत, मोहसिन अली, शौकत खान, नंदलाल भील, अमित सनदिया, दीपक पालीवाल, अनिल जैन, सुनील शर्मा, आदिल मंसूरी, बाबू दादा नायक, कैलाश धोबी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।