युवा शक्ति क्लब का गुरु वंदन कार्यक्रम: वरिष्ठ शिक्षाविद घनश्याम सोनी का किया स्वागत

ललित चावला बिजौलिया | 26 Jul 2026

वरिष्ठ शिक्षाविद घनश्याम सोनी का किया स्वागत

बिजौलिया। कस्बे के सामाजिक संगठन युवा शक्ति क्लब ने आज गुरु वंदन कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविद् घनश्याम सोनी का सम्मान किया। सम्मानस्वरूप उनको श्रीफल भेंट कर माल्यार्पण किया गया।

बता दें कि कस्बे के वरिष्ठ शिक्षाविद घनश्याम सोनी पिछले करीब 42 वर्षों से शिक्षा जगत की सेवा कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में हजारों विद्यार्थियों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त की है। उनके द्वारा शिक्षित अनेक छात्र आज चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षक, पटवारी तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी उल्लेखनीय सेवाओं से समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। सोनी का संपूर्ण जीवन शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है।

इस अवसर पर युवा शक्ति क्लब के गजेंद्र सिंह चौहान, प्रवीण विजयवर्गीय, नरेश सिंह तंवर, एकलिंग कोली, सुनील खटीक, धर्म सिंह पंवार, गौरव शर्मा,मनीष धाकड़ उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp