बिजौलिया में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू: 14 सितंबर से नगर पालिका चौक में होगा आयोजन, 25 सितंबर को गणपति विसर्जन

ललित चावला बिजौलिया | 27 Jul 2026

14 सितंबर से नगर पालिका चौक में होगा आयोजन, 25 सितंबर को गणपति विसर्जन

बिजोलिया। में आगामी गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। विश्व हिंदू परिषद के प्रखण्ड मंत्री दीपक गौड़ ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव के सफल संचालन के लिए समिति की ओर से वरदान नायक, चंदन राजपूत और मनोज रेगर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश महोत्सव का आयोजन नगर पालिका चौक में किया जाएगा। हिंदू परंपरा के अनुसार भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी तैयारी कोटा में कराई जा रही है। गणेश महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ होगा, जबकि 25 सितंबर को गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा।

बैठक में वरदान नायक, उमेश शर्मा, चंदन राजपूत, चीनू पंवार, मनोज रेगर, गजु मालवीय, करण मेहरा, रोहित रेगर, कमल नायक, नितिन कोली, करण नायक, अनुराग नायक, सुमित चौहान, त्रिलोक पंवार, जेपी नायक, रुद्र नायक, मोहित दमामी, भेरू नायक सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp