बिजौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार, चोरी और चेक अनादरण के मामलों में फरार थे

ललित चावला बिजौलिया | 28 Jul 2026

दो साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार, चोरी और चेक अनादरण के मामलों में फरार थे

बिजौलिया। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वांछित थे और लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। एसएचओ स्वागत पाण्डया ने बताया कि चोरी के एक प्रकरण में करीब दो वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सत्यनारायण (34) पुत्र उदयलाल बलाई निवासी हमेरिया श्यामपुरा, थाना माण्डलगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था।

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी कैलाशचन्द्र निवासी चिताबड़ा, थाना बिजौलिया को उसके गांव से गिरफ्तार किया।  अभियान में एएसआई नरेश कुमार और एएसआई लक्ष्मण सिंह, सहायक उपनिरीक्षक हेमाराम, कांस्टेबल मनोज, रणजीत,शिवपाल की मुख्य भूमिका रही।

Share this news:
Facebook WhatsApp