लक्ष्मी निवास गांव में आबादी क्षेत्र के पास दिखा पैंथर: एक दिन पहले बछड़े का किया था शिकार

ललित चावला बिजौलिया | 29 Jul 2026

एक दिन पहले बछड़े का किया था शिकार

बिजौलिया। क्षेत्र के लक्ष्मी निवास गांव में मंगलवार शाम आबादी क्षेत्र के समीप पैंथर दिखाई दिया। खेत की चारदीवारी पर बैठे पैंथर को देखकर वहां से गुजर रहे कार सवार अनिल धाकड़ और उनके परिवार के सदस्य कुछ देर के लिए रुक गए। उन्होंने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए पैंथर का मोबाइल से वीडियो भी बनाया।

कुछ देर तक चारदीवारी पर बैठा रहने के बाद पैंथर खेतों की ओर चला गया। घटना के बाद गांव में पैंथर की मौजूदगी की खबर तेजी से फैल गई, जिससे ग्रामीणों में भय का वातावरण है। ग्रामीण अजय  सुथार ने बताया कि सोमवार को भी इसी क्षेत्र में पैंथर ने एक गाय के बछड़े का शिकार किया था। लगातार दूसरे दिन पैंथर की मौजूदगी से लोगों में वन्यजीव के आबादी क्षेत्र में सक्रिय होने को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Share this news:
Facebook WhatsApp