तेजाजी चौक के बीच बन रहे विद्युत पोल का विधायक ने किया निरीक्षण: अन्य स्थान पर शिफ्ट कराने का दिया आश्वासन

ललित चावला बिजौलिया | 31 Jul 2026

अन्य स्थान पर शिफ्ट कराने का दिया आश्वासन

बिजौलिया। तेजाजी का चौक के बीचों-बीच बन रहे विद्युत पोल को लेकर क्षेत्रवासियों की ओर से उठाई गई समस्या के बाद विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विधायक ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर पोल को जनहित में अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने का आश्वासन दिया।

एडवोकेट सुनील जोशी ने बताया कि तेजाजी का चौक कस्बे का प्रमुख एवं व्यस्त मार्ग है। चौक के बीच विद्युत पोल स्थापित होने से यातायात प्रभावित होने के साथ ही वाहन चालकों और आमजन के लिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक ने मौके की स्थिति देखी और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए पोल को शीघ्र अन्य स्थान पर शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया।

Share this news:
Facebook WhatsApp