सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह: शिक्षा के लिए फंड की कोई कमी नहीं : विधायक गोपाल खंडेलवाल
ललित चावला बिजौलिया | 31 Jul 2026
बिजौलिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिजौलिया में वरिष्ठ शिक्षाविद् हरिशंकर धाकड़ के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर धाकड़ का अभिनंदन किया। उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए दीर्घकालीन योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर हरिशंकर धाकड़ की ओर से विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य के निर्माता हैं। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के लिए आवश्यक फंड की व्यवस्था में सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के साथ शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।
इस दौरान विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, अधिवक्ता सुनील कुमार जोशी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, शांतिलाल जोशी, प्राचार्य दिलीप सिंह, मुकेश धनोपिया, वेदप्रकाश तिवारी, जगदीश पुरी, उमाशंकर वैष्णव, जितेंद्र सिंह चौहान, अमित जैन सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।