राष्ट्रीय छात्र परिषद की नई कार्यकारिणी घोषित: रश्मि लुहार बनीं बिजौलिया तहसील अध्यक्ष

ललित चावला बिजौलिया | 02 Aug 2026

रश्मि लुहार बनीं बिजौलिया तहसील अध्यक्ष

बिजौलिया। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की प्रांतीय बैठक रविवार को सांवरिया सेठ, मण्डफिया में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं छात्र परिषद के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इसी दौरान राष्ट्रीय छात्र परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मिथलेश शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न तहसीलों एवं महाविद्यालयों के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषित कार्यकारिणी में बिजौलिया निवासी रश्मि लुहार को राष्ट्रीय छात्र परिषद का बिजौलिया तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं बिजौलिया ब्लॉक कार्यकारिणी में विद्या पंवार एवं खुशी माली को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में संजना गुर्जर, रेखा माली, अक्षिता धाकड़ एवं मनीषा बंजारा को महासचिव नियुक्त किया गया। संगठन की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई।

अन्य नियुक्तियां भी हुईं

बैठक में अन्य क्षेत्रों के लिए भी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सुमन धाकड़ को मांडलगढ़ तहसील अध्यक्ष, रिंकू जाट को डाबी तहसील अध्यक्ष तथा रेशमा को राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटा का प्रभारी नियुक्त किया गया।

Share this news:
Facebook WhatsApp