रावणा राजपूत समाज की बैठक : मुकेश सिंह सांखला बने युवा तहसील अध्यक्ष

ललित चावला बिजौलिया | 02 Aug 2026

मुकेश सिंह सांखला बने युवा तहसील अध्यक्ष

बिजौलिया। रावणा राजपूत समाज बिजौलिया तहसील की कार्यकारिणी की बैठक मंदाकिनी महादेव मंदिर परिसर में आज आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तंवर ने की। बैठक में समाज की संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक एकजुटता एवं युवा वर्ग की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से मुकेश सिंह सांखला को रावणा राजपूत समाज बिजौलिया तहसील का युवा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर तहसील कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। बैठक में समाज को मजबूत बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शेर सिंह चौहान, बजरंग सिंह सांखला, धर्म सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह सांखला, माधव सिंह तंवर, ललित सिंह शक्तावत, अजय सिंह तंवर, राहुल सिंह हाड़ा, घनश्याम सिंह कानावत, नरेंद्र सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

नवनियुक्त युवा तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सांखला

नवनियुक्त युवा तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सांखला

Share this news:
Facebook WhatsApp