छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

ललित चावला बिजौलिया | 07 Aug 2026

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

बिजौलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बिजौलिया इकाई द्वारा राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम राजकीय महाविद्यालय बिजौलिया के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राजस्थान में छात्र नेतृत्व विकसित करने के लिए छात्रसंघ चुनाव पुनः बहाल करने सहित उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन में एबीवीपी ने कहा कि  वर्तमान में उच्च शिक्षा व्यवस्था कई प्रशासनिक एवं संरचनात्मक चुनौतियों से प्रभावित है, जिसके कारण विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।

परिषद ने प्रमुख रूप से छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने, सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने, महाविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, सभी राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति करने तथा सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित कर विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति करने की मांग रखी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जा सके।

इस अवसर पर नगर मंत्री दीपक धाकड़, दीपांशु चित्तौड़ा, हिमांशु लक्षकार, धनंजय गुरुजी, आशीष सोमानी, पंकज रैगर, कृष्ण गोपाल रेगर, राहुल बंजारा, रामप्रसाद बंजारा, माधव पाराशर, रवि ऐरवाल, नंदनी सेन, लक्ष्मी धाकड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp