भाजपा बिजौलिया मंडल कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न: सेवा कार्यों और चुनावी तैयारियों पर मंथन

ललित चावला बिजौलिया | 07 Aug 2026

सेवा कार्यों और चुनावी तैयारियों पर मंथन

बिजौलिया। भाजपा बिजौलिया मंडल कार्यालय में आज मंडल कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मार्गदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल पालक कल्पेश चौधरी ने किया।

बैठक में संत रविदास सेवा पखवाड़े के तहत सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आयोजित करने पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा पूर्ण एकजुटता और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।

भाजपा बिजौलिया मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारा ने सभी वार्डों के बूथ अध्यक्षों से प्रत्येक बूथ पर सशक्त बूथ कार्यकारिणी का गठन करने, नियमित रूप से बूथ बैठकें आयोजित करने तथा संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आग्रह किया। बैठक में मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने संगठन हित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Share this news:
Facebook WhatsApp