LIVE स्वीप कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता रैली: हस्ताक्षर अभियान चलाया

ललित चावला बिजौलिया | 03 Sep 2026

हस्ताक्षर अभियान चलाया

बिजौलिया। नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नगर पालिका चौक पर मतदाता जागरूकता रैली एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी छोटू लाल शर्मा की अगुवाई में स्कूली छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने आगामी चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।

इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर मतदान के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। एसडीएम छोटू लाल शर्मा, तहसीलदार ललित डीडवानिया, नगर पालिका ईओ तरुण कुमार शर्मा, प्रिंसिपल दिलीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदाताओं से बिना किसी दबाव या लालच के मतदान करने की अपील की।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news