LIVE नाम वापसी के बाद 106 प्रत्याशी मैदान में: आज निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलेंगे चुनाव चिन्ह
ललित चावला बिजौलिया | 04 Sep 2026
बिजौलिया। नगर पालिका चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। 25 वार्डों में नाम वापसी के बाद कुल 106 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ने की उम्मीद है।
एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी छोटू लाल शर्मा ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना चुनाव चिन्ह प्राप्त कर सकते हैं। सिंबल लेने के लिए प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करते समय कार्यालय से दी गई नामांकन रसीद प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि जो प्रत्याशी अंतिम मतदाता सूची प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें नियमानुसार फाइनल वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

कहीं सीधा मुकाबला, कहीं त्रिकोणीय तो कहीं बहुकोणीय जंग
नाम वापसी के बाद 25 वार्डों में चुनावी मुकाबले के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कई वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कुछ वार्डों में निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला रोचक हो गया है। वार्ड 6, 9 और 10 समेत कई वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से यहां चुनावी समीकरण काफी दिलचस्प नजर आ रहे हैं।
वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति
वार्ड 1: निरमा मीणा (कांग्रेस), मंजू देवी भील (भाजपा), सुमन मीणा, रुकमा।
वार्ड 2: कविता जैन (कांग्रेस), माया शर्मा (भाजपा), नीतू कंवर, मोना मेघवाल।
वार्ड 3: साक्षी जैन (कांग्रेस), निशा जैन (भाजपा), शिल्पा देवी जैन, सुनीता।
वार्ड 4: दीपक जैन (कांग्रेस), स्नेहा (भाजपा), राजू।
वार्ड 5: निर्मल कुमार मेहर (कांग्रेस), श्रवण लाल खटीक (भाजपा)।
वार्ड 6: किशन लाल खटीक (कांग्रेस), अनिल (भाजपा), कमलेश ओड (आरएलपी), प्रकाश, रामदेव ओड, विशाल यादव, गोपाल सिंह राव, कमला देवी, बबलू मेवाड़ा।
वार्ड 7: रईस (कांग्रेस), नरेश सोनी (भाजपा), नरेश चावला, गिरिराज, पार्वती देवी सेन।
वार्ड 8: प्रेम देवी (कांग्रेस), प्रेम कुमारी सोनी (भाजपा), सीमा धाकड़ (निर्दलीय)।
वार्ड 9: दिनेश (कांग्रेस), सरोज (भाजपा), हरिकिशन ओड (आरएलपी), कपिल विजयवर्गीय, साक्षी सेन, संजय कुमार।
वार्ड 10: कमल नायक (कांग्रेस), कमलेश कुमार कोली (भाजपा), शीला देवी (आरएलपी), निर्मल, सुरेश रेगर, लोकेश कुमार नायक, ओमप्रकाश जाटव, रतनलाल नायक।
वार्ड 11: मुकेश कुमार खटीक (कांग्रेस), नरेंद्र खटीक (भाजपा), गोविंद खटीक, राधेश्याम रेगर, दिनेश मेघवंशी।
वार्ड 12: मोनिका देवी सोनी (कांग्रेस), रीना चंद्रवाल (भाजपा), संजू कुमारी सैनी, मीना देवी।
वार्ड 13: आशा जैन (कांग्रेस), किरण कुमारी विजयवर्गीय (भाजपा), रिंकी गौड़ (आप), श्यामलाल लखारा।
वार्ड 14: राम सिंह राणावत (कांग्रेस), हर्षदा कुमारी राठौर (भाजपा), आयुष शर्मा, महेश सिंह सोलंकी।
वार्ड 15: भूमिका सुवालका (कांग्रेस), ओमप्रकाश स्वर्णकार (भाजपा)।
वार्ड 16: संजय कुमार मालवीय (कांग्रेस), जय नारायण (भाजपा)।
वार्ड 17: लीला देवी जोशी (कांग्रेस), आशा देवी (भाजपा), पायल जैन, स्वाति जैन।
वार्ड 18: विजयलक्ष्मी पाराशर (कांग्रेस), पूजा जोशी (भाजपा), लक्षिता पाराशर।
वार्ड 19: सुरेंद्र पाल सिंह (कांग्रेस), लक्ष्मी देवी (भाजपा), पिंकी, सौभाग्य सिंह, महेंद्र सिंह शक्तावत।
वार्ड 20: सुरेश चंद धोबी (कांग्रेस), राधाकृष्ण माली (भाजपा), सत्यनारायण धोबी, बेनी कुमार माली।
वार्ड 21: चंदा देवी धोबी (कांग्रेस), चंद्रकला (भाजपा), माया देवी, राधा देवी धोबी, चंपा (निर्दलीय)।
वार्ड 22: चेतन प्रकाश माली (कांग्रेस), नरेश धाकड़ (भाजपा), ओमप्रकाश धाकड़, राजू लाल।
वार्ड 23: शंकर लाल धाकड़ (कांग्रेस), सोनिया (भाजपा), विमल कुमार प्रजापत।
वार्ड 24: छितर भील (कांग्रेस), रामचंद्र भील (भाजपा), डाली कुमारी भील, ललित भील।
वार्ड 25: पूजा खटीक (कांग्रेस), ममता देवी (भाजपा), राधा मेघवाल, गुड्डे देवी, जनताबाई।