LIVE सुबह 10 बजे तक 28% मतदान, : केंद्रों पर लगी मतदाताओं की कतारें

ललित चावला बिजौलिया | 11 Sep 2026

केंद्रों पर लगी मतदाताओं की कतारें

बिजौलिया। नगर पालिका चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आई। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही कई केंद्रों पर मतदाता कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। 

तहसीलदार ललित डीडवानिया ने बताया कि सुबह 7 से 10 बजे तक करीब 28 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शुरुआती तीन घंटों में मतदान का यह आंकड़ा सामने आने के बाद आगे मतदान प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। हर बूथ पर पुलिस की माकूल व्यवस्था देखी गई।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news