दो बच्चों को घर पर छोड़कर विवाहिता लापता: आभूषण व दस्तावेज भी साथ ले गई, पुलिस में कराई रिपोर्ट

ललित चावला बिजौलिया | 11 Sep 2026

आभूषण व दस्तावेज भी साथ ले गई, पुलिस में कराई रिपोर्ट

बिजौलिया। मांडलगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रूपपुरा निवासी दिनेश मीणा ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी ममता मीणा के लापता होने की शिकायत पुलिस में दी है। रिपोर्ट के अनुसार ममता 5 सितंबर की रात घर पर पति व दो बच्चों के साथ सो रही थी। सुबह करीब 5 बजे वह घर पर नहीं मिली।

परिजनों के अनुसार ममता घर से मंगलसूत्र, दो सोने के मादलिये, कपड़े, आधार कार्ड, मार्कशीट सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज साथ ले गई है। पति ने ससुराल, रिश्तेदारों व आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ममता के पास मोबाइल है, जिसमें सिम नहीं लगी है। उसकी इंस्टाग्राम आईडी ऑनलाइन दिखाई देने के बावजूद संदेशों का जवाब नहीं मिल रहा। पत्नी के साथ किसी तरह की अनहोनी होने की संभावना के चलते पति ने पुलिस से पत्नी को शीघ्र तलाश कर सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news