LIVE शाम 6 बजे तक 84.68% मतदान हुआ: बिजौलिया में शांति पूर्ण मतदान संपन्न, फाइनल लिस्ट का इंतजार

ललित चावला बिजौलिया | 11 Sep 2026

बिजौलिया में शांति पूर्ण मतदान संपन्न, फाइनल लिस्ट का इंतजार

बिजौलिया। नगर पालिका के 25 वार्डो में आज शाम 6 बजे तक 84.68% मतदान हुआ। इसके पूर्व सुबह 7 बजे से 10 बजे तक करीब 28.17.% और दोपहर 1 बजे तक 58% और दोपहर 3 बजे तक 72% मतदान दर्ज किया गया था। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। हर बूथ पर पुलिस और प्रशासन की माकूल व्यवस्था देखी गई।

बता दें कि मतदान के लिए कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं। इन चुनावों में 106 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 25 बीजेपी, 25 कांग्रेस और 56 अन्य पार्टियों या निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। बिजौलिया में कुल 13,153 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 6,518 और महिला मतदाता 6,635 हैं।

वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति

वार्ड 1: निरमा मीणा (कांग्रेस), मंजू देवी भील (भाजपा), सुमन मीणा, रुकमा।

वार्ड 2: कविता जैन (कांग्रेस), माया शर्मा (भाजपा), नीतू कंवर, मोना मेघवाल।

वार्ड 3: साक्षी जैन (कांग्रेस), निशा जैन (भाजपा), शिल्पा देवी जैन, सुनीता।

वार्ड 4: दीपक जैन (कांग्रेस), स्नेहा (भाजपा), राजू।

वार्ड 5: निर्मल कुमार मेहर (कांग्रेस), श्रवण लाल खटीक (भाजपा)।

वार्ड 6: किशन लाल खटीक (कांग्रेस), अनिल (भाजपा), कमलेश ओड (आरएलपी), प्रकाश, रामदेव ओड, विशाल यादव, गोपाल सिंह राव, कमला देवी, बबलू मेवाड़ा।

वार्ड 7: रईस (कांग्रेस), नरेश सोनी (भाजपा), नरेश चावला, गिरिराज, पार्वती देवी सेन।

वार्ड 8: प्रेम देवी (कांग्रेस), प्रेम कुमारी सोनी (भाजपा), सीमा धाकड़ (निर्दलीय)।

वार्ड 9: दिनेश (कांग्रेस), सरोज (भाजपा), हरिकिशन ओड (आरएलपी), कपिल विजयवर्गीय, साक्षी सेन, संजय कुमार।

वार्ड 10: कमल नायक (कांग्रेस), कमलेश कुमार कोली (भाजपा), शीला देवी (आरएलपी), निर्मल, सुरेश रेगर, लोकेश कुमार नायक, ओमप्रकाश जाटव, रतनलाल नायक।

वार्ड 11: मुकेश कुमार खटीक (कांग्रेस), नरेंद्र खटीक (भाजपा), गोविंद खटीक, राधेश्याम रेगर, दिनेश मेघवंशी।

वार्ड 12: मोनिका देवी सोनी (कांग्रेस), रीना चंद्रवाल (भाजपा), संजू कुमारी सैनी, मीना देवी।

वार्ड 13: आशा जैन (कांग्रेस), किरण कुमारी विजयवर्गीय (भाजपा), रिंकी गौड़ (आप), श्यामलाल लखारा।

वार्ड 14: राम सिंह राणावत (कांग्रेस), हर्षदा कुमारी राठौर (भाजपा), आयुष शर्मा, महेश सिंह सोलंकी।

वार्ड 15: भूमिका सुवालका (कांग्रेस), ओमप्रकाश स्वर्णकार (भाजपा)।

वार्ड 16: संजय कुमार मालवीय (कांग्रेस), जय नारायण (भाजपा)।

वार्ड 17: लीला देवी जोशी (कांग्रेस), आशा देवी (भाजपा), पायल जैन, स्वाति जैन।

वार्ड 18: विजयलक्ष्मी पाराशर (कांग्रेस), पूजा जोशी (भाजपा), लक्षिता पाराशर।

वार्ड 19: सुरेंद्र पाल सिंह (कांग्रेस), लक्ष्मी देवी (भाजपा), पिंकी, सौभाग्य सिंह, महेंद्र सिंह शक्तावत।

वार्ड 20: सुरेश चंद धोबी (कांग्रेस), राधाकृष्ण माली (भाजपा), सत्यनारायण धोबी, बेनी कुमार माली।

वार्ड 21: चंदा देवी धोबी (कांग्रेस), चंद्रकला (भाजपा), माया देवी, राधा देवी धोबी, चंपा (निर्दलीय)।

वार्ड 22: चेतन प्रकाश माली (कांग्रेस), नरेश धाकड़ (भाजपा), ओमप्रकाश धाकड़, राजू लाल।

वार्ड 23: शंकर लाल धाकड़ (कांग्रेस), सोनिया (भाजपा), विमल कुमार प्रजापत।

वार्ड 24: छितर भील (कांग्रेस), रामचंद्र भील (भाजपा), डाली कुमारी भील, ललित भील।

 

वार्ड 25: पूजा खटीक (कांग्रेस), ममता देवी (भाजपा), राधा मेघवाल, गुड्डे देवी, जनताबाई।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news